फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two young men killed in an accident

नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Thu, 05 Mar 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 05 Mar 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed in an accident
अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकल डिवाइडर से भिड़ गई।

इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अलीनगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।


चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव निवासी सोनू राय (28) और सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी मनीष सिंह (22) बुधवार को वाराणसी स्थित किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। देर रात हो जाने के कारण दोनों वहीं पर रुक गए। गुरुवार की सुबह नौ बजे के बाद वे वाराणसी से बनौली खुर्द गांव के लिए बाइक से चले। सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों जैसे ही पचफेड़वा गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गया।

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले कागजात के आधार पर परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवाले गांव वालों संग चंदौली जिला चिकित्सालय पहुंचे।
इनसेट
दो भाइयों में छोटा था सोनू
मुगलसराय। चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव निवासी अशोक कुमार राय के दो पुत्रों में सोनू छोटा था। वह ठेकेदारी किया करता था। जबकि बड़ा पुत्र कल्लू  घर पर रहकर खेतीबारी करता है।

उधर सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी प्रधानाध्यापक वशिष्ठ सिंह का पुत्र मनीष सिंह वाराणसी के यूपी कालेज में स्नातकोत्तर हिन्दी अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed