फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unity will strengthen the organization, protect the interests of traders

Chandauli News: एकजुटता से मजबूत होगा संगठन, व्यापारी हितों की होगी रक्षा

Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Unity will strengthen the organization, protect the interests of traders
सितापोखरी में आयोजित व्यापारियों की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि। स्रोत:-जागरू
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक मंगलवार शाम सितापोखरी बाजार में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल मजबूती से आवाज उठाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ और शोषण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के छोटे-बड़े बाजारों के करीब 18 हजार व्यापारी व्यापार मंडल से जुड़ चुके हैं। व्यापारियों की एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ है। उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपनी वोट की ताकत समझने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की। कहा कि व्यापारी अपने बीच से प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधि चुनने की दिशा में आगे बढ़ें। इससे व्यापारी हितों से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी आएगी।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा कि व्यापारियों की बढ़ती एकजुटता और व्यापार मंडल की सक्रियता से उनकी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर हुआ है। जिला महामंत्री महमूद आलम ने कहा कि जिलाध्यक्ष व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने व्यापारियों से अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने चहनियां के व्यापारी रतन बरनवाल के साथ हुई लूट की घटना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सीओ सकलडीहा कृष्णमुरारी शर्मा से फोन पर वार्ता कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। बैठक में जयप्रकाश यादव, श्रीकांत सिंह, छविनाथ दरोगा, राजू खान, भोला जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed