फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two years ago, the culvert of Saraiyan village had become dilapidated.

दो वर्ष पहले ही जर्जर हो चुकी थी सरैया गांव की पुलिया

Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two years ago, the culvert of Saraiyan village had become dilapidated.
इलिया। छठ पर्व पर भरभराकर गिरी सरैया गांव की पुलिया दो वर्ष पूर्व ही जर्जर हो चुकी थी। प्रशासन की ओर से इसके समकक्ष एक नई पुलिया का निर्माण भी करा दिया गया था लेकिन पुरानी पुलिया पर आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई थी और न हीं बैरिकेडिंग हुई थी। इसके चलते लोग इस पुलिया से अक्सर आते-जाते और उस पर बैठते थे। छठ पर्व पर पुलिया पर ज्यादा लोग बैठे थे। अधिक भार से जर्जर पुलिया धराशायी हो गई।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी मनोहर प्रसाद ने बताया कि यदि पुलिया को पहले ही तोड़कर हटा दिया गया होता तो ऐसा नहीं होता। बड़ा हादसा टल गया है, नहीं तो इससे कई लोगों की जान तक जा सकती थी। गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सबको पता था कि छठ पर्व पर यहां भीड़ जुटेगी। लोग इस पुलिया पर भी जरूर आएंगे-जाएंगे। ऐसे में यदि छठ पर्व के पहले पुलिया पर बैरिकेडिंग कर दी गई होती तो ऐसा हादसा नहीं होता। प्रेम कुमार ने बताया कि गांव के इस पुराने पुलिया पर शासन-प्रशासन की कभी नजर नहीं पड़ी। संतोष कुमार ने बताया कि लोग अक्सर ही पुलिया से आया-जाया करते थे। खाली समय में लोग अक्सर उसपर बैठते भी थे। छठ पर्व पर 20-30 लोग उस पर बैठकर पूजा देख रहे थे। पुलिया इतना वजन नहीं सह सकी और उसका एक हिस्सा टूटकर गिर गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के सरैया गांव में सोमवार को छठ पूजा के दौरान कर्मनाशा नहर की काफी पुरानी पुलिया के एक किनारे की कुछ ईंटें सरककर नीचे पानी में गिर गईं। इससे कोई चोटिल और घायल नहीं हुआ। छठ पूजा का पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed