फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two workers walked on the track for four hours after not getting a train

Mirzapur: ट्रेन न मिलने पर चार घंटे ट्रैक पर पैदल चले , मालगाड़ी से टकराकर दो श्रमिकों की मौत, घर में मातम

Wed, 05 Feb 2025 12:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 12:20 PM IST
सार

मालगाड़ी से टकराकर दो श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिली की ट्रेन न मिलने पर पहले चार घंटे तक पैदल चले और इसी बीच जैसे ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है। दोनों मजदूर सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Two workers walked on the track for four hours after not getting a train
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर जाने के लिए चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न मिलने पर दो मजदूर रात 11 बजे पैदल रेलवे ट्रैक पर चलने लगे। चार घंटे पैदल रेलवे लाइन पर चलने के दौरान राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पीछे से आ रही मालगाड़ी से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए। गार्ड की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी ओमप्रकाश (28) व सुनील (26) मजदूरी करने के लिए मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र में गए थे। मंगलवार की रात 11 बजे घर जाने के लिए निकले। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ना मिलने पर दोनों रेलवे लाइन पर पर पैदल चलने लगे।  करीब चार घंटे पैदल चलते-चलते दोनों सेमरी गांव के पास गेटमैन से स्टेशन के बारे में पूछा।
विज्ञापन


गेटमैन ने दोनों को रोका और कहा स्टेशन दूर है। आगे से ट्रेन आ रही है। आगे मत जाओं। गेटमैन ने बताया कि दोनों लोग नशे में थे। चुनार स्टेशन से पैदल आ रहे थे। मना करने पर भी दोनों ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे से गई मालगाड़ी से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूरी एक्सप्रेस के गार्ड ने लूसा रेलवे स्टेशन मास्टर को दो लोगों के सेमरी के पास घायलाअवस्था में रेलवे लाइन पर पड़े होने की जानकारी दी। तभी किसी राहगीर ने एंबुलेंस को सेमरी रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना में दो लोग घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल पर फोन करने से दोनों की पहचान की। दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने राजगढ़ सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों की पहचान किया। इसके बाद पुलिस दोनों शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि रेलवे लाइन पर चलने के दौरान ट्रेन से टकराकर दोनों की मौत हो गई। पहचान हाेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed