{"_id":"65bffd093a772c1171003f8e","slug":"two-trucks-collided-on-the-highway-driver-rescued-after-three-hours-of-effort-chandauli-news-c-189-1-svns1010-109876-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाइवे पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाइवे पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के फुटिया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात लगभग एक बजे ट्रक और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के स्टेयरिंग के आगे का भाग चालक को दबाते हुए अंदर घुस गया। लगभग तीन घंटे रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद हाईवे प्राधिकरण के एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कैलावर थाना के सकरडीह गांव निवासी चालक उपेंद्र राय (38) अपने साथी क्लीनर बिहार के आरा जिला के बाराबसंतपुर निवासी टुनटुन के साथ ट्रक में बिहार के बिहटा से बालू लादकर वाराणसी जिले के टेंगरा मोड़ पर बालू गिराने जा रहा था। तभी डाला चोपन से गिट्टी ले जाकर बिहार के बक्सर गिराकर आ रहे डंपर चालक बिहार राज्य के बक्सर जिले के चौसा थाना के हरुखा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (30) से टक्कर हो गई। इसमें ट्रक चालक उपेंद्र राय स्टेयरिंग के दबने से फंस गया। दर्द से चिल्लाने लगा। वहीं साथी क्लीनर बाल-बाल बच गया। क्लीनर ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के बाद एसआई पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जेसीबी तथा क्रेन की मदद से लगभग तीन घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। सदर कोतवाली के दरोगा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के बाद चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे निर्माण बना घटना का कारण
मुख्यालय के इस सड़क दुर्घटना को लेकर बता दे की विगत कई महीनों से जिला अस्पताल के सामने अंडर पास का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। नेशनल हाईवे के दोनों लेन को बंद कर दिया गया है। घायल चालक उपेंद्र के साथी दीपक पाण्डेय ने बताया कि यहां नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है, जिस कारण डायवर्जन पर हमेशा जाम लगा रहता है, बताया कि डंपर चालक ने एकाएक ब्रेक मार दिया, जिससे ट्रक पीछे से डंपर के अंदर घुस गई।