फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two trucks carrying ballast without permit seized, both drivers arrested

Chandauli News: बिना परमिट गिट्टी ले जा रहे दो ट्रक सीज, दोनों चालक गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two trucks carrying ballast without permit seized, both drivers arrested
सोनभद्र/चोपन। पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बिना परमिट गिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। दोनों के चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ट्रकों के मालिक और पासरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम सोमवार की रात लोढ़ी में खनिज बैरियर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने जौनपुर नंबर की एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक बिना जांच कराए ही वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर टीम ने उसे बिच्छी के पास से पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रक पर गिट्टी लदी पाई गई, लेकिन कोई परमिट चालक के पास नहीं था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोटवालपुर निवासी चंद्रजीत यादव बताया। वाहन भी जौनपुर के सेहमलपुर निवासी सुनील कुमार यादव की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी व पासर रितेश पांडेय ने बैरियर के पास अपनी कार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर ट्रक को भगाने की कोशिश की। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को सीज कर दिया गया। उधर, चोपन पुलिस ने बिना परमिट गिट्टी परिवहन कर रहे एक अन्य ट्रक को पकड़ा। उसके चालक जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के निहालपुर निवासी इम्तियाज अली उर्फ मंगरू को करगरा मोड़ मारकुंडी से गिरफ्तार किया। इम्तियाज सहित वाहन स्वामी मारकुंडी निवासी मीना देवी और उरमौरा निवासी अतुल मिश्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed