फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two thousand students from 24 districts will participate in Kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता में जुटेंगे 24 जिलों के दो हजार छात्र

Mon, 21 Nov 2022 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two thousand students from 24 districts will participate in Kabaddi competition
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद के पांडेयपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में 27 से 30 नवंबर तक कलस्टर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के 24 जिलों और 125 विद्यालयों से 2030 छात्र भाग लेंगे। छात्रों के चार दिन तक ठहरने और रहने की पूरी व्यवस्था स्कूल में ही होगी। इस बड़े आयोजन की तैयारी अंतिम रूप में है। यह जानकारी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश सिंह राजू ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में दी। जेएस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश सिंह राजू ने बताया कि चंदौली में पहली बार किसी विद्यालय को सीबीएसई की ओर से इतनी बड़ी प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी मिली है। बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने इस वर्ष सभी विद्यालयों में 24 प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है। पांचवें जोन में इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, बलिया, बस्ती, वाराणसी, चंदौली सहित 24 जिले शामिल हैं। जहां के 145 विद्यालयों के बच्चे कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें चंदौली के छह स्कूलों के 72 बच्चे भी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी अंतिम रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed