फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teenagers drowned in the Ganges while taking a bath, one saved

नहाते समय दो किशोर गंगा में डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in the Ganges while taking a bath, one saved
धानापुर। स्थानीय थाना के पपरौल स्थित गंगा घाट पर नहाते समय रविवार की शाम पैर फिसलने से दो किशोर नदी में डूब गए। तभी किनारे पर मछली मार रहे युवक ने एक किशोर को बचा लिया। दूसरे का पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के पपरौल गांव निवासी जयनाथ बिंद के चार पुत्रों में सबसे छोटा बेटा मंदीप (15) रविवार की दोपहर में दो बजे पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा घाट पर गया था। पूजन सामग्री प्रवाहित करने के बाद वह अपनी मौसेरे भाई सहित अन्य दोस्तो संग गंगा नदी में नहाने लगा। इसी बीच मंदीप और मैसेरा भाई डूबने लगे। यह देख मछली मार रहे युवक ने एक किशोर को बचा लिया लेकिन मंदीप डूब गया। मंदीप के गंगा में डूबने की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मंदीप डबरिया स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला। इस संबंध मे थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अंधेरा के कारण गोताखोर नदी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed