फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   two teachers absent from school

स्कूल से गायब दो अध्यापक, लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए दिया तहरीर

Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
two teachers absent from school
नौगढ। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हनुमानपुर में तैनात दो अध्यापकों के पांच दिनों से अनुपस्थित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने चकरघट्टा थाने में शिक्षकों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। बीएसए के फोन पर आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हनुमानपुर के दो अध्यापक पिछले पांच दिनों से गायब हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम संजीव सिंह ने बीएसए से जांच कराने की बात कही थी पर शुक्रवार को भी जब अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों में काफी आक्रोश हो गया। 20-25 ग्रामीणों ने विद्यालय पर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं समाजसेवी जयप्रकाश सिंह सहित ग्रामीणों ने चकरहट्टा थाने में शिक्षकों की गुमशुदगी की तहरीर दी गई । ग्राम पंचायत बसौली के हनुमानपुर प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को सुबह ग्रामीण प्रधान पप्पू गोंड, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव के साथ पहुंचे और अध्यापकों के न मिलने पर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन की खबर मिलते ही एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने एबीएसए अवधेश नारायण सिंह को निरीक्षण के लिए भेेजा। निरीक्षण में दो अध्यापक भोपाल सिंह, मनु सिंह नदारद थे। गुस्से में भरे ग्रामीणों ने अध्यापकों तथा शिक्षा विभाग के खिलाफ अपना रोष जताया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्यालय से अनुपस्थित अध्यापक नहीं आए तो वे स्कूल को बंद कर अपने बच्चों को घर बैठा लेंगे। उधर मोबाइल पर बीएसए के आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed