{"_id":"13797aebea1250778e807ab0ab269285","slug":"two-personnel-made-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मियों को बनाया बंधक
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मरुई गांव स्थित रमा गैस एजेंसी की व्यवस्था से नाराज
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बुधवार को मरुई स्थित एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर दो
कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
गोदाम पर कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर एजेंसी संचालक ने गोदाम का ताला खोला और पर्ची काटने लगे, तब जाकर लोगों ने कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया।
गौरतलब है कि क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए एक मात्र रमा गैस एजेंसी में पिछले एक महीने से दुर्व्यवस्थाओं से घिरी हुई है। बुधवार को भी एजेंसी का ताला बंद देखकर सिलेंडर की पर्ची कटवाने आए उपभोक्ता नाराज हो गए। तत्पश्चात उपभोक्ता लामबंद होकर मरुई स्थित एजेंसी के गोदाम पर पहुंच गए। गोदाम पर इतनी भीड़ देखकर वहां तैनात दोनों कर्मचारी गोदाम पर ताला लगा दिए।
उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों की इस हरकत से नाराज होकर उन्हें बंधक बना लिया और एजेंसी संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। उधर गैस एजेंसी संचालक प्रफुल्ल चंद्र का कहना रहा कि कि सप्लाई कम आने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी एनके सिंह का कहना है कि मामला उपभोक्ताओं की परेशानी का है।
इसे शीघ्र ही निस्तारण करवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में केदार सिंह, ज्वाला, अभिषेक पांडेय आदि रहे।