फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two people were caught with ganja from a cannabis shop and handed over to the police

Chandauli News: भांग की दुकान से गांजे के साथ दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 01 Jun 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two people were caught with ganja from a cannabis shop and handed over to the police
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ के पास भांग की दुकान पर गांजे की बिक्री की शिकायत पर पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा ने छापा मारकर जांच की। इस दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके पर दो सेल्समैन भी पकड़े गए। एसडीएम ने बरामद गांजा और दोनों सेल्समैन को अलीनगर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर एसडीएम को काफी दिन से शिकायत मिल रही थी कि रेमा मोड़ के समीप स्थित भांग की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने शनिवार को दुकान पर छापा मारा। जहां भांग के अलावा कुछ गांजा भी मिला। दुकान से सटे एक बंद कमरे में भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। मौके पर दो सेल्समैन पकड़े गए। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपियों को अलीनगर पुलिस को सौंप दिया गया। मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। आबकारी विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed