फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two of the current scorched, put the jam

करेंट से दो झुलसे, लगाया जाम

Wed, 17 Aug 2016 01:42 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 17 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two of the current scorched, put the jam
जाम लगाते लोग
 बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव में सोमवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से चपेट में आकर दो बच्चे झुलस गये, जबकि पांच बकरियों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चहनियां-मुगलसराय मार्ग पर एक घंटे तक जाम कर दिया और मुआवजे  की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाबुुझा  कर जाम  समाप्त कराया।
विज्ञापन

महड़ौरा गांव में झूलते तारों को दुरुस्त कराने के लिए  ग्रामीण कई  बार चहनियां विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दे चुके हैं। बावजूद  इसके विद्युत  अधिकारी इसकी अनदेखी करते रहे। सोमवार की दोपहर लगभग एक  बजे क्षेत्र  में कई लोग अपने-अपने बच्चों संग बकरियां चरा रहे थे। इसी  दौरान ऊपर से  गुजर रहा ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया।  जिसकी चपेट में  आकर वहां बकरी चराने गई मीरा निषाद  व गीता निषाद के बच्चे दिव्यांशी  (12) व आजाद (10)  झुलस गये। जबकि मीरा की तीन व गीता की दो  बकरियों की मौके  पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा  हो गये और  विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव के समीप  चहनियां- मुगलसराय  मार्ग जाम कर दिया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग  गईं। ग्रामीणों ने  आरोप लगाया कि लटके तार को दुरुस्त कराने के  लिए कई बार चहनियां  विद्युत उपकेंद्र तथा दुर्घटना की  आशंका को देखते हुए  तहसील दिवस में भी अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया था। लेकिन लापरवाह अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष राजकुमार  सिंह मौके  पर पहुंचे। लगभग  एक  घंटे के बाद जब पुलिस ने ग्रामीणों की बातों को विद्युत विभाग के  अधिकारियों तक पहुंचाने और यथासंभव आर्थिक मदद दिलवाये जाने का आश्वासन दिया। तब जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed