{"_id":"57b373b14f1c1bd0586eb054","slug":"two-of-the-current-scorched-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से दो झुलसे, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से दो झुलसे, लगाया जाम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव में सोमवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से चपेट में आकर दो बच्चे झुलस गये, जबकि पांच बकरियों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चहनियां-मुगलसराय मार्ग पर एक घंटे तक जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाबुुझा कर जाम समाप्त कराया।
महड़ौरा गांव में झूलते तारों को दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीण कई बार चहनियां विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दे चुके हैं। बावजूद इसके विद्युत अधिकारी इसकी अनदेखी करते रहे। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे क्षेत्र में कई लोग अपने-अपने बच्चों संग बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वहां बकरी चराने गई मीरा निषाद व गीता निषाद के बच्चे दिव्यांशी (12) व आजाद (10) झुलस गये। जबकि मीरा की तीन व गीता की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गये और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव के समीप चहनियां- मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लटके तार को दुरुस्त कराने के लिए कई बार चहनियां विद्युत उपकेंद्र तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तहसील दिवस में भी अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया था। लेकिन लापरवाह अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे के बाद जब पुलिस ने ग्रामीणों की बातों को विद्युत विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने और यथासंभव आर्थिक मदद दिलवाये जाने का आश्वासन दिया। तब जाम खत्म हुआ।