फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two km road could not be built in a year

एक साल में नहीं बन पाई दो किमी सड़क

Sat, 27 Mar 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two km road could not be built in a year
सकलडीहा। क्षेत्र के मुख्य बाजार में दो किमी सड़क एक वर्ष बाद भी पूरी नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी ने जगह- जगह गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। इसके अलावा नाले की मिट्टी दुकानों के सामने पड़ी हुई है। इसके कारण सुबह से शाम तक धूल से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के मौन रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय से गुहार लगाई है। एक वर्ष पहले अप्रैल माह से पीडब्ल्यूडी की ओर से सकलडीहा कस्बा में सड़क निर्माण के लिए जगह -जगह गिट्टी गिरा दिया गया है। नाला निर्माण के लिए भी जेसीबी से गड्ढ़ा खोदकर मिट्टी दुकान के सामने छोड़ दिया गया। तब से अब तक गिट्टी और मिट्टी वैसे ही पड़ी है। सुबह से शाम तक वाहनों के आवागमन के कारण सड़कों की उड़ती धूल से दुकानों पर पहुंच जाती है। व्यापारियों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता पवन वर्मा, उमेश, केके सोनी, दिलीप गुप्ता, मनीष कुमार,रंजीत सिंह ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। दुकानदारों ने कहा कि जिले के सांसद व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय से सकलडीहा कस्बा की सड़क पर एक नजर डालने की मांग की गई है। इस संबंध में एसडीएम सकलडीहा प्रेमप्रकाश मीणा ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed