फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two injured including bike rider old man due to truck collision

ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्ध सहित दो घायल

Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two injured including bike rider old man due to truck collision
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के एनएच से सोगाई जाने वाले मोड़ पर रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक का चालक व उस पर सवार दोनों कुछ दूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिले के चकिया क्षेत्र के सरैया गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (35) व चंद्रजीत पाल (60) बिहार प्रांत से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। सोगाई जाने वाले मोड़ पर पहुंचते ही बिहार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक लेकर भाग रहे जोधपुर, राजस्थानी निवासी चालक ओमप्रकाश (47) को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed