फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two including youth die after being hit by train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत

Fri, 13 Sep 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two including youth die after being hit by train
पीडीडीयू नगर/चंदौली। ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। पीडीडीयू जंक्शन की अप लाइन पर बृहस्पतिवार की सुबह मवई खुर्द गांव निवासी नंदलाल (65) की मौत हो गई। वहीं, छित्तो गांव के पर बुधवार की रात चंदौली निवासी मनीष कुमार (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मवई खुर्द गांव निवासी शिक्षक नंदलाल के परिवार में जायदाद को लेकर दो-तीन दिनों से विवाद चल रहा था। नंदलाल की पत्नी शांति देवी कमलापति त्रिपाठी अस्पताल से फार्मासिस्ट पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनका पुत्र विकास कुमार जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत है। दोनों की एक बेटी भी है। बताया गया कि परिवार में संपत्ति के विवाद से नंदलाल परेशान थे। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे वह रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह चंदौली नगर के इंदिरा नगर निवासी मनीष कुमार (23) बुधवार की रात छित्तो गांव की रेलवे क्रॉसिंग करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed