फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two hundred and fifty million affected businesses

ढाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty million affected businesses
बैंक में रही हड़ताल
आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर  बैंक कर्मचारी संघ के विभिन्न संगठन शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इससे जिले के सभी बैंकों की 135 में से 92 शाखाएं बंद रहीं और उनमें लेनदेन का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। एसोसिएशन के सचिव पीके घोष के अनुसार हड़ताल से करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंकिंग सुधारों के खिलाफ सरकारी बैंकों के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले के बैंक कर्मचारियों ने भी कामकाज नहीं किया। इससे चेक क्लियरिंग, निजी निकासी, बैंकिंग सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। बैंकों के बंद रखने का साफ असर देखने को मिला। उपभोक्ता जानकारी न होने से बैंक शाखाओं तक तो पहुंचे लेकिन निराश होकर लौटे।  खासकर जो ग्रामीण उपभोक्ता विभिन्न साधनों से बैंक पर पहुंचे थे, वे काम न होने से कोसते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के 92 बैंकों की शाखाओं में कोई कार्य नहीं हुआ। जिससे सौ करोड़ रुपये के क्लियरेंस सहित 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव पीके घोष ने बताया कि सरकार बैंकिंग सुधारों और एसबीआई के सहयोगी बैंकों के विलय पर अड़ी हुई है जो सही नहीं है। इससे कर्मचारियों का अहित होगा। कहा कि हड़ताल के कारण करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भरपूर समर्थन किया कि और आगे भी करते रहेंगे। उधर काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में काशी गोमती ग्रामीण बैंक की सभी 43 शाखाएं खुली रहीं और लेनदेन का कार्य     चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed