फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two hundred acres of wheat crop burnt to ashes

Chandauli News: दो सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two hundred acres of wheat crop burnt to ashes
पीडीडीूय नगर। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। शुक्रवार को जिले के अलग अलग इलाकों में दो सौ बीघे गेहूं की फसल जल गई। तेज हवा और गर्मी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तकरीबन 1600 क्विंटल गेहूं जलने का अनुमान है, जिसकी कीमत 34.80 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इलिया क्षेत्र के खखड़ा गांव के सिवान में शुक्रवार को दोपहर बाद गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा के झोंके के साथ आग तेजी से फेलने लगी। बिहार के सीमावर्ती गांव तक आग फैल गई। 28 किसानों के खेतों में खड़ी ड़ेढ सौ बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। किसान आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन हवा के झोंकों के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। फायर ब्रिगेड की दमकल भी पहुंच गईं और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

खखडा गांव के किसान त्रियोगी सिंह की 10 बीघे, रविंद्र नारायण सिंह की 10, नितेश कुमार सिंह की 12, डब्ल्यू सिंह की 11, बसंतु खरवार की चार, सतीश सिंह की दो, नागेंद्र सिंह की चार, भूपेंद्र सिंह की चार, सुदर्शन सिंह की तीन, बब्लू सिंह की छह, गोपाल सिंह की चार बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। रणजीत सिंह, शिवशंकर सिंह की ढाई-ढाई बीघे, शमशेर सिंह की तीन, उमा देवी की ढाई, शृंगार सिंह गोलू की तीन, प्रताप सिंह की दो , बच्चन सिंह, पारसनाथ सिंह की आठ- आठ बीघे, बलवंत सिंह की छह, गोपाल सिंह की चार, बब्बन राम की डेढ़ , विवेक सिंह , कपिलमुनि सिंह का साढे तीन-तीन, त्रिभुवन सिंह, प्यारे सिंह की डेढ़-डेढ़ बीघा, कृपा शंकर सिंह छह, वीरेंद्र नारायण सिंह की पांच बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से खखडा गांव के साथ ही सीमावर्ती बिहार प्रांत के जिगना, सिहोरिया, गोई गांव के कई दर्जन किसानों की फसल तबाह हुई है। विधायक कैलाश आचार्य तथा समाजसेवी बंटी सिंह के अलावा राजस्व टीम के नायब तहसीलदार संदीप, कानूनगो तथा लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और किसानों की फसल के हुए क्षति के पूर्ति का लोगों को आश्वासन दिया।

मुगलसराय कोतवाली के कुंडा कला गांव में गंगा किनारे पंप कैनाल पावर हाउस के केबल में शॉर्टसर्किट से याहिया खान और पूर्व प्रधान अयूब खान पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा 10 किसानों की छह बीघे गेहूं की फसल व दस बिस्वा का पुआल जल गया है। कंदवा क्षेत्र के रामपुर गांव के दक्षिण तरफ सिवान में शॉर्टसर्किट से डॉ. वीरेंद्र शर्मा और राकेश शर्मा दो-दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed