फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two hours rain

दो घंटे झमाझम बारिश

Sat, 30 Jul 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two hours rain
बरसात का पानी
गुरुवार को पूरी रात बारिश हुई तथा शुक्रवार की भोर में दो घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश के पानी से नगरीय इलाके में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान हैं। वहीं खेतों में पानी जमा होने से फसलों के बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। वैसे भी किसानों की फसलें पहले खाराब हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

सावन में इस वर्ष लगातार बारिश हो रही है।  बारिश से नगर के लोकोकालोनी, चकिया तिराहा, गयाकालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, डीजल कालोनी, आरपीएफ कालोनी के साथ महमूदपुर, कैथापुर, लख्मीपुर, पराहुपुर के साथ रविनगर, कैलाशपुरी इलाके में जल जमाव की स्थिति रही। कोतवाली में भी लगातार बारिश से घुटने पर भर पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन

अलीनगर इलाके वार्ड नंबर छह तो मानो पानी में घिर गए हैं। सड़क पर घुटने भर पानी जमा है। जल निकासी की कोई व्यवस्‍था नहीं। इसके लिए कई वार लोगों ने संबधितों से कहा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जन प्रतिनिध भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग मजबूरी वश इससे होकर गुजर रहे हैं। इसी तरह वार्ड संख्या दस में भी पानी जमा होने से दिक्कत हो रही है। वहीं धानापुर, धीना, चहनियां आदि इलाकों में खेतों में फसल डूबने लगी है। हाल ही में रोपी गई धान की फसल बर्बादहोने की आशंका हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुढे खुर्द गांव में शंकर जी का मंदिर पानी में घिर गया है। ऐसे में ग्रामीण इसी पानी से होकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। जिससे काफी परेश्‍ाानी हो रही है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने ग्रामीणों में नाराजगी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवसथा नहीं हुई तोआंदोलन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed