फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two groups of students clashed in Chandauli youth stabbed with knife stirred up in college

चंदौली में छात्रों के दो गुट भिड़े: झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, कॉलेज में हड़कंप

Wed, 14 Sep 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Sep 2022 08:43 PM IST
सार

चंदौली के बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव करने गए युवक पर एक छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Two groups of students clashed in Chandauli youth stabbed with knife stirred up in college
घायल युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसी दौरान बीच-बचाव करने गए युवक पर एक छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लहूलुहान युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक के शरीर पर कुल 11 चाकू से हमला किया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बबुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


अशोक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को अशोक इंटर कॉलेज के बाहर दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना मिलने पर एक छात्र के चाचा  धनेजा गांव निवासी संजय मौर्य (30) सुलह कराने अशोक इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे छात्र गुट ने चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद मौके से छात्र फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल संजय मौर्य के शरीर पर 10 से ज्यादा बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था। घायल संजय ने बताया कि  गांव के बच्चों से दूसरे गांव के बच्चों से कुछ झड़प हुई थी, लेकिन समझाकर मामला शांत कराया गया था। कुछ देर के बाद दूसरे पक्ष के युवक मेरे ऊपर हमला कर फरार हो गए।

पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी मामले में संजय मौर्य समझाने गया था। इस बीच विवाद और बढ़ गया और संजय मौर्य जख्मी हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed