फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two groups clashed over issue of spilling water, four detained

Chandauli News: पानी बहाने की बात पर दो गुटों में चली लाठियां, चार हिरासत में

Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over issue of spilling water, four detained
चौरी। थाना क्षेत्र के डीह कोइरान में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्ष मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

डीह कोइरान गांव में सुरेश चंद मौर्या व लाल चंद मौर्या के बीच रविवार को सड़क पर पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी को बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के आरोप पर लगाया तो पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग के आरोप की जांच की जा रही है। बंदूक के लाइसेंस को निरस्त की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed