फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two fake gold chains were handed over to the woman in exchange for genuine jewellery.

Chandauli News: असली गहने लेकर महिला को थमा दी नकली सोने की दो चेन

Sun, 10 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two fake gold chains were handed over to the woman in exchange for genuine jewellery.
सैयदराजा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में ऑटो सवार एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार को ऑटो में बैठी एक महिला से दो महिला जालसाजों ने असली सोने व चांदी के जेवरात लेकर उसे नकली सोन की दो चेन दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महिलाएं मौके से भाग गईं। बिहार के कैमूर जिले के सहुका गांव की रहने वाली कश्मीरा पास शनिवार को सैयदराजा थाना क्षेत्र के शिव भुंजना गांव स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थी। सहुका से वह सैयदराजा बाजार पहुंची।
विज्ञापन

यहां से शिव भुंजना जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गई। कश्मीरा ने बताया कि उसके ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी बैठ गईं। इस दौरान ऑटो में बैठी एक महिला ने बताया कि वह पुराने जेवरों को लेकर नए जेवर देती है। इस दौरान उसके पास में बैठी एक महिला ने अपने जेवरातों को बदलवाया। इसे देखते हुए कश्मीरा ने भी सोने के मंगलसूत्र, कनफूल और चांदी की पायल उसे दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बदले में महिला ने उसे दो सोने की चेन दी। इसके बाद दोनों महिलाएं बीच रास्ते में उतर गई। बाद में कश्मीरा ने जब उसकी जांच एक आभूषण दुकान पर कराई तो दुकानदार ने बताया कि दोनों चेन नकली है। पीड़िता ने तीनों जेवरात की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है। घटना के बाद पीड़िता ने सैयदराजा थाने जाकर तहरीर दी। सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed