{"_id":"58d81a9f4f1c1be1421a3693","slug":"two-bulldozers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहनियां में चले दो बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहनियां में चले दो बुलडोजर
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा-सैदपुर मार्ग को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर रविवार को दो बुल्डोजर चले। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चहनियां चौराहा से उत्तर और दक्षिण दिशा में सात सौ मीटर तक करीब 50 मकान, दूकान आदि को ध्वस्त किया गया।
जिला प्रशासन, पीडब्लूडी के अधिकारी और कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में अभियान से इलाके में अफरा तफरी मची रही। हालांकि पुलिस बल की वजह से वे शांत रहे। अधिकतर लोगों ने वैसे तो पूर्व में मिली सूचना के आधार पर स्थान को खाली कर दिया था लेकिन जो स्थान खाली नहीं कर सके थे उनके सामान भी नष्ट हुए।
सकलडीहा सैदपुर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रस्तावना बन चुकी है और नापी आदि हो चुकी है। सड़क के दोनों तरफ चालीस फीट के दायरे में आने वाले मकान के रहवासियों को नोटिस थमायी गई। दो माह पहले थोड़ा बहुत अतिक्रमण हटाया भी गया था लेकिन बलुआ में लगने वाले माघ मेला के मद्देनजर इसे रोक दिया गया। दो दिन पहले माइक लगाकर लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी। कुछ लोगों ने अपने निर्माण स्वयं हटा लिए थे लेकिन अधिकतर लोग अभी योजना ही बना रहे थे। इस बीच रविवार को दिन में 11 बजे एसडीएम सकलडीहा जितेन्द्र कुशवाहा, पीडब्लूडी के अवर अभियंता अमित कुमार, धर्मेन्द्र जायसवाल, कानूनगो बासदेव यादव, पीडब्लूडी के कर्मचारियों के साथ बलुआ, धानापुर, धीना, सकलडीहा, अलीनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान। एक तरफ से मकानों को तोड़ने का सिलसिला शुरू हुुआ तो शाम पांच बजे तक लगभग पचास मकानों, दूुकानों को ध्वस्त कर दिया। यही नहीं सड़क पर दिन भर जाम लगा रहा। दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर समान को समेटने मे लगे रहे। वहीं मकान को ध्वस्त कर रहे बुल्डोजर को देखने के लिए तमासबीनों की भीडं लगी रही। बाजार में खरीद फरोख्त का काम दिन भर बंद रहने से जहां व्यवसाइयों को लाखों का घाटा हुआ वहीं दुकानों के टूटने से व्यापारियों में दिनभर मायूसी दिखी।