फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two bike riders died after being hit by a vehicle

Chandauli News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by a vehicle
नियामताबाद। अलीनगर थाना के सिंघीताली ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक बाइक से दो लोग चंदौली की ओर जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे पर सिंघीताली ओवरब्रिज पर किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया की दो लोगों की मौत हुई है। जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने ने शवों की शिनाख्त में जुटे हैं। बताया कि बाइक महेवा गांव निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह के नाम है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व बाइक किसी को बेच दी थी। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के जेब से कुछ चावल की पुड़िया मिली है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे चावल के कारोबारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed