फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two bike riders died after being hit by a tractor

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

Sun, 19 May 2024 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by a tractor
मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी-मुंडेश्वरी मार्ग पर मोकरी गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी ओमप्रकाश (20) और प्रदीप कुमार (23) बाइक से भभुआ गए हुए थे। वहां से घर लौटते समय मोकरी गांव के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed