फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for ticket brokering

आरपीएफ ने टिकट दलाली के गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for ticket brokering
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी चल रही है। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए टिकट दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। विशेष कर साइबर कैफे संचालक गलत तरीके से टिकट बना कर यात्रियों से अधिक धन वसूल रहे हैं। इस सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट और सीआईबी ने संयुक्त रूप से वाराणसी के रामनगर में छापा मार कर दो कैफे संचालकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नए पुराने टिकट, लैपटाप, प्रिंटर और स्मार्टफोन आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार और सीआईबी निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने बताया कि साइबर कैफे संचालक आईआरसीटीसी से आईडी लेने के बाद पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर यात्रियों से अधिक धन वसूल रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर मंगलवार को डोमरी रामनगर में छापा मारक निखिल सोनकर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 26 हजार 16 रुपये मूल्य के पुराने टिकट, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, एक स्मार्टफोन बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव बहादुरपुर रोड स्थित एक साइबर कैफे पर छापा मारकर वीरेन्द्र वर्मा निवासी डोमरी, रामनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक नया टिकट बरामद हुआ। वहीं 6335 रुपये मूल्य के पुराने टिकट, स्मार्ट बरामद हुुआ। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षक संजीव कुमार और पंकज कुमार यादव ने बताया कि टिकट दलालों के खिलाफ जांच अभियान लागातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed