फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two and a half hours to put jam

ढाई घंटे तक लगाया जाम

Sat, 07 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 07 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours to put jam
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव के पास शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

जिससे नाराज ग्रामीणों ने नेगुरा-पैंतुआ मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा-बुझाकर साढ़े पांच बजे जाम खत्म कराया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।


नेगुरा गांव के शिवकुमार चौहान का पुत्र शेरू चौहान शुक्रवार को खेत में काम रही अपनी मां को मजदूरी का पैसा देने के लिए साइकिल से जा रहा था। वहीं नेगुरा ताल से मिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गांव के समीप ही साइकिल सवार को टक्कर मार दी।

जिससे शेरू की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर आसपास के जुटे लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे ढाई घंटे तक मार्ग पर आवाजाही रुकी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed