Chandauli News: चंदौली में दो स्थानों पर लगी आग, साढ़े 28 एकड़ गेहूं की फसल जली; बिलख पड़े किसान
Chandauli News: तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल के साथ हार्वेस्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ धान की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के कंदवा क्षेत्र के असना और बकौड़ी गांव के सिवान में गेहूं कटाई के दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हार्वेस्टर सहित एक दर्जन किसानों की करीब 25 एकड़ फसल राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बकौड़ी और असना गांव के सिवान में बकौड़ी गांव निवासी मोहनलाल उपाध्याय के खेत में गांव के ही मृत्युंजय उपाध्याय के हार्वेस्टर से कटाई हो रही थी। उनकी फसल लगभग कट चुकी थी। उसी दौरान हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई।
तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल के साथ हार्वेस्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग काफी काफी फैल चुकी थी। आग ने असना गांव के नरेंद्र सिंह और उनके चाचा झारकंडे सिंह समेत असना गांव के एक दर्जन किसानों की 25 एकड़ फसल के साथ उनके सपनों को राख कर दिया।
घटना में वीरेंद्र सिंह की तीन एकड़, विजय शंकर सिंह की तीन एकड़, दीपक सिंह की ढाई एकड़, राम अकबाल सिंह की ढाई एकड़, राजेंद्र सिंह की छह एकड़, बचाऊ सिंह की एक एकड़, मनीष सिंह की एक एकड़, विश्वनाथ बिंद की एक एकड़ और पप्पू व अंगद बिंद आदि की 25 एकड़ फसल राख हो गई।
बरहनी विकास खंड के पिपरी गांव के सिवान में रविवार की रात सात बजे अज्ञात कारणों से जयप्रकाश उर्फ कल्लू राय के गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे करीब साढ़े तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया वरना आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई होती। रविवार की रात करीब सात बजे पिपरी गांव के ताल में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई।
आस-पास मौजूद कुछ लोगों ने आग देख शोर मचाया तो शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक जयप्रकाश उर्फ कल्लू राय का साढ़े तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। अगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ धान की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती।
पिपरी गांव के छोटू मौर्या ने जयप्रकाश उर्फ कल्लू राय से पांच बीघा खेत पेशगी पर लेकर खेती किया था जो आग लगने से जलकर राख हो गई।जिससे छोटू का परिवार दाने दाने का मोहताज हो गया है। ग्राम प्रधान संजय मौर्या और पूर्व ग्राम प्रधान रमेश राय ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।