फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Labourer falls from seven-storey building under construction at Police Lines; dies

Chandauli News: पुलिस लाइन के निर्माणाधीन सात मंजिला भवन से गिरा मजदूर, माैत

Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Labourer falls from seven-storey building under construction at Police Lines; dies
सकलडीहा के भोजापुर में शव के पास धरने पर बैठे सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व अन्य। स्रोत:-ज
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन सात मंजिला भवन से गिरकर शुक्रवार को एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लिफ्ट से बालू ले जाते समय हुए हादसे के शिकार भोजापुर निवासी अशोक राजभर (34) को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम को परिजनों और ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर सुरक्षा बेल्ट नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। एसडीएम और सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए। भोजापुर गांव निवासी अशोक पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को सात मंजिला भवन पर वह लिफ्ट से बालू लेकर जा रहे थे। बालू उतारते समय अशोक भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने अशोक परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम को परिजनों के साथ ग्रामीण पुलिस लाइन में शव रखकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर सुरक्षा बेल्ट उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। एक घंटे बाद सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सहयोग का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed