फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Turmeric intake is effective in increasing immunity

हल्दी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर

Sun, 25 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Turmeric intake is effective in increasing immunity
कंदवा। आयुर्वेद में हल्दी को महत्वपूर्ण औषधि का दर्जा प्राप्त है। हल्दी का अलग-अलग तरीके से महत्व भी बताया गया हैं। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में भी इसकी बड़ी भूमिका है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इन्हीं गुणों को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने भी टिप्स के रूप में दूध में हल्दी मिला कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

यह जानकारी क्षेत्र के कम्हरिया स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश पांडेय ने शनिवार को दीं। उन्होंने बताया कि हल्दी मिले दूध के बहुत फायदे हैं। यह सर्दी-खांसी से दूर रखता है। हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटीबायोटिक शरीर के फ्री रेडिकल सेल्स से लड़ते हैं। यही वजह है कि दूध में हल्दी मिला कर पीने से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी,गले की खराश और मौसमी बुखार से छुटकारा मिलता है। बताया कि हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक और दूध में मौजूद कैल्शियम दोनों मिल कर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसीलिए किसी भी तरह का फ्रैक्चर होने पर भी इसे खासतौर पर हल्दी-दूध पीने की सलाह दी जाती है। वहीं हल्दी में छह प्रतिशत करक्यूमिन होता है जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और बैक्टीरिया को मारने के साथ उसके प्रसार पर प्रभावी रोक लगाता है। अंत में बताया कि एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के चलते ही हल्दी आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है। हल्दी में मौजूद अमिनो एसिड अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed