{"_id":"6a4ab53e9c7fae1ba003b115","slug":"tubewell-non-functional-for-a-month-repaired-farmers-get-relief-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150965-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक माह से बंद नलकूप ठीक, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक माह से बंद नलकूप ठीक, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
टांडाकला के चकिया टांडा में बनकर तैयार सरकारी नलकूप। संवाद
टांडाकला। क्षेत्र के रमदत्तपुर ग्राम सभा के चकिया टांडा में पिछले एक महीने से खराब पड़ा सरकारी नलकूप रविवार को चालू कर दिया गया। इस समस्या को 2 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नलकूप की मरम्मत कराई।
चकिया टांडा गांव में सरकारी नलकूप संख्या 251 एमजीएस पिछले एक माह से यांत्रिक खराबी के कारण बंद पड़ा था। इससे खरीफ सीजन में धान की नर्सरी (बेहन) की सिंचाई को लेकर किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया था। सरकारी नलकूप बंद होने के कारण किसान निजी पंपसेट से महंगे दामों पर पानी लेने को मजबूर थे, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अवर अभियंता (जेई) शरद गुप्ता ने तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मरम्मत कार्य कर नलकूप को पुनः चालू कर दिया। नलकूप से पानी की आपूर्ति बहाल होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है।