फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck stuck in pit, 20 km long jam on Sakaldiha road

गड्ढे में फंसा ट्रक, सकलडीहा मार्ग पर लगा बीस किमी लंबा जाम

Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck in pit, 20 km long jam on Sakaldiha road
गड्ढे में फंसा ट्रक, सकलडीहा मार्ग पर लगा बीस किमी लंबा जाम
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पैदल चलने वालों को भी हुई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र- 10
चहनिया। सकलडीहा मार्ग पर मझिलेपुर गांव के समीप रविवार की सुबह सैदपुर की तरफ जा रहे सीमेंट लदा ट्रक गड्ढे में फंस गया। वहीं बालू लदा ट्रक भी खराब हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सुबह 10 बजे लोगों का आवागमन बढ़ा और वाहनों का दबाव बढ़ा तो सकलडीहा से सैदपुर तक करीब 20 किमी लंबा जाम लग गया। किसी तरह गड्ढे में फंसे ट्रकों को शाम चार बजे हटाया गया तब जाकर जाम खत्म हुआ। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई और करीब छह घंटे तक जाम से जूझते रहे।

सैदपुर सकलडीहा मार्ग ओवरलोड ट्रकों की वजह से पूरी तरह खराब हो गई है। इससे आए दिन गड्ढों में फंस कर ट्रक खराब हो जा रहे हैं और जाम लग जा रहा है। रविवार की भोर में चार बजे सैदपुर की तरफ जा रहा सीमेंट लदा ट्रक मझिलेपुर के समीप गड्ढे में फंस गया। इससे एक लेन पूरी तरह जाम हो गया। सुबह छह बजे नो इंट्री लग गई। वहीं सुबह दस बजे ओवरटेक करने के चक्कर में बालू लदा दूसरा ट्रक भी पहले से फंसे ट्रक के बगल में खराब हो गया। इससे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। स्थिति यह हो गई कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। ट्रकों की कतार सैदपुर से अलीनगर तक बीस किलोमीटर तक पहुंच गई। लोग किसी तरह संपर्क मार्गों से आवागमन करते रहे। बाद में पुलिस ने शाम चार बजे खराब ट्रकों को हटाया। इसके बाद एक लेन पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed