{"_id":"60ef22b48ebc3eccc73a3e01","slug":"truck-fell-from-under-construction-bridge-driver-injured-chandauli-news-vns600460087","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुल से गिरा भारी वाहन, चालक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुल से गिरा भारी वाहन, चालक हुआ घायल
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के गोधना हाईवे चौराहा स्थित निर्माणाधीन पुल से मंगलवार की देर रात एक ट्रक नीचे गिर गया। इस घटना में ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला।
प्रयागराज जिला निवासी मोहम्मद जमीर का ट्रक का चालक भदोही जिले के गोपीगंज निवासी रामजी (45) औद्योगिक क्षेत्र फेज एक से कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल लादकर चंदौली की ओर जा रहा था। गोधना हाईवे चौराहे के समीप डायवर्जन के पास वह न मुड़कर सीधे पुल पर चढ़ गया। यहां तेज गति ट्रक निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर पड़ा। गाड़ी के गिरने की तेज आवाज सुनकर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल की ओर भागे। वहीं थोड़ी ही देर में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला। चालक आंशिक रूप से घायल था। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
नियामताबाद। गोधना हाईवे चौराहे के पास निर्माणाधीन पुल पर करीब तीन वर्षों से काम हो रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों ने चौराहे के समीप पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग को भी बंद कर दिया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चंद कदमों की दूरी तय करने के लिए लोगों को करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। वहीं डायवर्जन के पास आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पुल का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।