Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Medical shop operator administered an injection developed fever BC Sakhi died during treatment in chandauli

इंजेक्शन बना जानलेवा: बुखार आने पर मेडिकल संचालक ने लगाया इंजेक्शन, बीसी सखी की उपचार के दौरान मौत

Sat, 31 Oct 2026 07:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

चंदौली में बीसी सखी को बुखार आने पर मेडिकल संचालक ने इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उपचार दौरान महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन
Medical shop operator administered an injection developed fever BC Sakhi died during treatment in chandauli
बीसी सखी की मौत के बाद मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव में बुखार से पीड़ित 32 वर्षीय बीसी सखी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी) पुष्पा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक मेडिकल दुकानदार पर इंजेक्शन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई और झोलाछाप चिकित्सकों पर नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भोजापुर निवासी नरेंद्र राम की पत्नी पुष्पा देवी गांव में बीसी सखी के रूप में कार्य करती थीं। नरेंद्र राम ने बताया कि बुखार आने पर वह गांव के एक मेडिकल दुकानदार के यहां दवा लेने गई थीं। आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में टिमिलपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुष्पा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके एक पुत्र नीरज और दो पुत्रियां नित्या व रिया हैं। घटना की जानकारी पर अस्पताल और गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मेडिकल दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed