फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck drivers agitation

ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 30 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers agitation
बारिश के चलते पिछले तीन दिनों से सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर जाम में फसे
विज्ञापन
ट्रक चालकों का धैर्य गुरुवार की सुबह जवाब दे गया और वे शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे।

ट्रक चालकों ने चेताया कि यदि उनके जाम से निकलने की व्यवस्था नहीं बनाई गई तो वे भूख हड़ताल करने के लिए विवश होंगे।


सोमवार की दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते निर्माणाधीन सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर कीचड़ एव फिसलन का साम्राज्य कायम हो गया है। जिससे मार्ग पर गमनागमन पूर्ण रूप से ठप है।


ट्रक चालकों को भोजन एवं पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले 26 माह से कार्यदायी संस्था गंगासागर द्वारा 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्ग पर कहीं मिट्टी, कहीं गिट्टी तो कहीं पुलिया निर्माण के लिए गड्ढ़े खोदकर छोड़ दिए गए हैं।


26 जनवरी की दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मार्ग पर कीचड़ एवं फिसलन की स्थिति कायम हो गई है। जिसके चलते मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इससे परेशान चालकों का धैर्य गुरुवार की सुबह टूट गया और वे शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान रामराज यादव, राधेश्याम, पत्तू बिंद, जुगूल, महेंद्र यादव, राधेश्याम बिंद, रामवृक्ष, कलाम, सुरेंद्र यादव, रमेश एवं करीमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed