फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck collision upturned tractor trolley , killing 10

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी,10 की मौत

Mon, 15 Feb 2016 01:16 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Truck collision upturned tractor trolley , killing 10
नगर के राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या दो पर शनिवार की रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर में ट्रैक्टर सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रोहतास जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भोजपुर जिले के कुसुम्हा गांव निवासी 24 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से गुप्ता धाम (गुप्तेश्वर धाम) से दर्शन पूजन कर गांव लौट रहे थे। शनिवार की रात 11.30  बजे के करीब ट्रैक्टर जैसे ही रोहतास जिले के शिवसागर राष्ट्रीय राज मार्ग पर अउवा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें मीना देवी (45),  हजारो देवी  (35), मालती देवी (35), दुर्गावती देवी (13), राम दिनेश सिंह  (40), रविरंजन  उर्फ छोटू (04), गंगौली देवी (52), पप्पू कुमार सिंह (32),  रामदुलार सिंह  (50), नागेंद्र सिंह (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं रामझारो देवी  (60), लाकझारो देवी (50), ललीता देवी (57), सुनैना देवी  (30), रीता देवी  (40), शीतषादो कुंवर (60), रजुनी कुंवर (60), बेबी (15),  रेशमा देवी (65),  लालमुनी देवी (50), मनीक (76), सुजंती देवी (50) व  बाकेश्वर सिंह (60)  गंभीर रूप से घायल हो गए।


सभी घायलों को इलाज के लिए  जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां हालत गंभीर देख सुजंती देवी व बाकेश्वर  सिंह को पटना और वाराणसी तथा बाकी घायलों को आरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed