{"_id":"603fc8008ebc3ed4c376247d","slug":"truck-collided-with-bike-death-of-furniture-businessman-chandauli-news-vns5779082116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकाराई बाइक, फर्नीचर व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकाराई बाइक, फर्नीचर व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात ओवरलोड बालू लदे ट्रक से बाइक सवार फर्नीचर व्यवसायी टकरा गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब ट्रक चालक वाहन को बैक कर रहा था। सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस शव को थाने ले आई। यहां बुधवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी स्वर्गीय सूबेदार शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा (37) की आदर्श नुआंव में फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार की रात करीब दस बजे वह अपनी बाइक से जमानिया की ओर से तगादा कर के वापस अपने गांव लौट रहा था। अभी वह सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि ओवरलोड बालू लदे ट्रक का चालक अचानक ट्रक बैक करने लगा। बाइक सवार पीछे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर ढाबा संचालक व पेट्रोल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय हेलमेट लगाया हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव, बाइक और ट्रक को थाने ले आयी और शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गई। रात में मृतक की पहचान नहीं हो पायी। बुधवार की सुबह अदसड़ निवासी उसके मामा अन्य रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उसके मौत की सूचना से उसकी पत्नी पार्वती व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल रहा।