{"_id":"651a7481dc90ad14ab023f65","slug":"truck-caught-fire-while-moving-on-national-highway-in-chandauli-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके से हुआ फरार
Mon, 02 Oct 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:13 PM IST
सार
चंदौली जिले में सोमवार सुबह सदर कोतवाली व पुलिस लाइन के पास नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका और फिर कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में सोमवार सुबह सदर कोतवाली व पुलिस लाइन के पास नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका और फिर कूदकर भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। संयोग अच्छा रहा कि रहा अग्निकांड में जान-मान की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
कोयला से भरा तिरपाल बंधा ट्रक वाराणसी से बिहार की तरफ जा रहा था। पुलिस लाइन व सदर कोतवाली कोतवाली से चंद कदम नेशनल हाईवे पर ट्रक के केबिन से अचानक से धुंआ निकलने लगा। ड्राइवर केबिन में आग लगने की स्थिति को भांप गाड़ी को किनारे लगाया और कूद गया। तब तक आग फैल चुकी थी। सूचना पर पुलिस के साथ ही आननफानन दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। बारिश और पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण आग पर पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक के केबिन में आग लगने की आशंका है। चालक फरार है।
विज्ञापन