{"_id":"6ac874448f06a7bc500cc3c4","slug":"air-show-in-varanasi-100-workers-and-12-machines-engaged-in-leveling-banks-of-ganges-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर शो की तैयारी: गंगा तट को समतल करने में लगे 100 मजदूर और 12 मशीनें, अस्थायी टेंट और बिजली के खंभे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर शो की तैयारी: गंगा तट को समतल करने में लगे 100 मजदूर और 12 मशीनें, अस्थायी टेंट और बिजली के खंभे लगे
Fri, 09 Oct 2026 10:27 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:27 AM IST
सार
वाराणसी में 22, 24 से 25 अक्तूबर को भव्य एयर शो होगा। इसे लेकर नमो घाट से लेकर डोमरी तक तैयारी हो रही है। गंगा किनारे प्रकाश व्यवस्था के लिए अस्थायी बिजली के खंभे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एयर शो की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 से 25 अक्तूबर तक प्रस्तावित एयर शो के लिए गंगा किनारे तैयारियां तेज हो गई हैं। डोमरी में गंगा तट को समतल करने के लिए 100 मजदूर और 12 मशीनें लगाई गई हैं। राजघाट पुल से कटेसर तक गंगा किनारे करीब 200 मीटर चौड़ी पट्टी समतल की गई है ताकि बड़ी संख्या में दर्शक खड़े होकर एयर शो का नजारा देख सकें।
बृहस्पतिवार को गंगा किनारे प्रकाश व्यवस्था के लिए अस्थायी बिजली के खंभे भी लगाए गए। एयर शो के दौरान घाट और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए बिजली के तार बिछाने का काम भी किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; वीबीजी-रामजी योजना में फर्जीवाड़ा: जॉब कार्ड में नाम किसी का तो फोटो किसी और की, खातों में हो रहा भुगतान
विज्ञापन
डोमरी गंगा घाट पर छोटे-छोटे टेंट लगाए जा रहे हैं। रिहर्सल के दौरान तीन से चार दिनों तक यहां रुकने वाले टेंट का उपयोग कर सकेंगे। बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की जा रही है। उसके ऊपर लोहे की जाली लगाई गई है।