{"_id":"6ac93f0e05e576f3c30fee60","slug":"six-pairs-of-trains-will-stop-at-vindhyachal-station-during-the-navratri-fair-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155949-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नवरात्र मेले में विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी छह जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नवरात्र मेले में विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी छह जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र में विंध्याचल धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 से 26 अक्तूबर तक छह जोड़ी ट्रेनों काे विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नवरात्र मेला के दौरान लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, भागलपुर-लोकमान्य तिलक, दानापुर-एसएमवीबी बंगलूरू संघमित्रा एक्सप्रेस और बनारस-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी। रेलवे ने यह व्यवस्था यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और विंध्याचल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा के उद्देश्य से की है।
इनसेट-
मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव
पीडीडीयू नगर। नवरात्रि में बड़े पैमाने पर लोग मां शारदा के दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश के मैहर जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 5 जोड़ी ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 10 से 19 अक्तूबर तक अप और डाउन की ओर जाने वाली वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, पूर्णा.-पटना एक्सप्रेस और बांद्रा -पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी। संवाद