फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven trains including New Delhi-bound Rajdhani Express cancelled

Chandauli News: नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें निरस्त

Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including New Delhi-bound Rajdhani Express cancelled
पीडीडीयू नगर के सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : सांकेतिक
पीडीडीयू नगर। दिल्ली में चल रहे विपक्षी दलों के आंदोलन का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है। शनिवार को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास अत्यधिक भीड़ होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली तीन राजधानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार, शनिवार को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़कों पर अत्यधिक जाम लगने की आशंका है। इसे देखते हुए शुक्रवार को हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

इनके अलावा राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन भी निरस्त रहा। अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिल्ली में भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए सात ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रा पर निकलने से पहले एनटीईएस सहित अन्य माध्यमों से ट्रेनों के परिचालन की सही जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed