फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trolley stuck on railway track, train movement disrupted for 45 minutes

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्राली, 45 मिनट ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित

Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trolley stuck on railway track, train movement disrupted for 45 minutes
ताराजीवनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर कुछमन रेलवे स्टेशन के फाटक पार करते समय शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली का गुल्ला टूट जाने से जाम लग गया। वहीं रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है। इस घटना से अप की ओर जाने वाली तीन और डाउन की एक ट्रेन जहां तहां रुक गई। आस-पास के लोगों ने जेसीबी से ट्रैक्टर का निकाला। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। वहीं इसके बाद वाहनों के चलने का भी सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

अलीनगर की तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिट्टी लादकर सकलडीहा की ओर से जा रहा था। सुबह 07.45 बजे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का गुल्ला रेलवे ट्रैक पर टूट गया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को जगह जगह रोक दिया गया। वहीं रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस घटना से पटना से पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही विभूति एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को जगह जगह रोक दिया गया। वहीं गुवाहाटी से बाड़मेर जा रही बाड़मेर एक्सप्रेस रुकी रही। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रॉली फंसे होने के कारण फाटक के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन भी रुक गया। मौके पर पहुंची दिलदार नगर आरपीएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटवाया और ट्रैक खाली किया। आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि ट्राॅली को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ राहगीरों का कहना है कि ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण अक्सर वाहन फंस जाते हैं। ट्रैक पर गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने के कारण ऐसा हो रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। पिछले बुधवार को पीडीडीयू नगर की ओर से आ रही एक कार भी फंस गई थी जिसे आस पास के लोगों ने धक्का देकर निकाला। लोगों ने कार्यदायी संस्था से रेलवे ट्रैक पर चल रहा कार्य शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed