फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tributes paid to the martyrs

चीन के सीमा पर शहीद हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs
चंदौली। लद्दाख के गलवानी घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवा सपा नेताओं ने इस घटना को दुखद और देश के लिए बड़ी क्षति करार दिया। कहा कि चीनी की इस दगाबाजी का केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवा दे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की चीन या अन्य कोई भी मुल्क हिमाकत न कर सके। सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि आज अपने वीर जवानों को खोकर पूरा देकर दुखी है और वीर सपूतों को अंतिम विदाई दे रहा है। साथ ही देशवासियों में जबरदस्त आक्रोश भी है। सरकार को चाहिए कि तत्काल चीनी उत्पादकों की देश में आवक रोक दे। इसके अलावा सभी तरह के व्यवसायिक गतिविधियों को ठप करके उसे जवाब देना सुनिश्चित करे। यही वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विवेक यादव, मनीष मौर्या, सौरभ राय, योगराज, सोनू सिंह, मुलायम यादव, सुदर्शन राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed