फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute paid to Sardar Patel on National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Sardar Patel on National Unity Day
पीडीडीयू नगर के कालीमहाल में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व पूर्? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सोमवार को रेलवे के स्थानीय मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम राजेश कुमार के साथ रेल कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। डीआरएम ऑफिस परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन व राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान को दर्शाती %सरदार पटेल-एकीकरण के शिल्पी% फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक ने फीता काटकर किया। इसके बाद रेल कर्मियों ने एकता बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से यूरोपियन कॉलोनी होते हुए एकता दौड़ का आयोजन किया। अंत में नुक्कड़ नाटक व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। रेलकर्मियों ने बताया कि 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलने वाले %सतर्कता जागरूकता सप्ताह% की शुरुआत हुई है। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को अलीनगर स्थित अंबिका पैराडाइज व पड़ाव के सेमरा में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रन फॉर यूनिटी निकालने के साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। पडाव के सेमरा में अखंड भारत के शिल्पी, भारत रत्न से सम्मानित व राष्ट्रीय एकता के प्रतीक प्रथम गृहमंत्री व उप-प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मढिया मंडल), कामाख्या सेवा संस्थान, हिंदू युवा क्रांति दल, बजरंग सेवा समिति व नया सवेरा सामाजिक सेवा संस्था के सौजन्य से ग्राम सभा सेमरा से रन फॉर यूनिटी निकाली गई जो भोजपुर, चौरहट, जलीलपुर, मढिया, बहादुरपुर व सूजाबाद के रास्ते पड़ाव चौराहे पहुंचकर समाप्त हुई। यहां गोष्ठी का आयोज किया गया। मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता ने नारियल फोड़ कर यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम कामाख्या सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव आरबी पटेल की देख-रेख मे सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर विष्णु पटेल, संजय पासवान, सुशील सिंह, कुंदन कपूर, बृजेश, संतोष, सौरभ, राघव, विकास, उदय पांडेय, संजय, बुल्लू, स्वामी नारायण, काशीनाथ सिंह पटेल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, शुभम जायसवाल, सुभाष यादव, रामाश्रय यादव रहे।
विज्ञापन

चंदौली: देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय नरसिंहपुर खुर्द में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पटेल जी को याद किया। वहीं पुलिस लाइन में जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाई गई। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा हम सभी को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए पटेल जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। वहीं सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने का काम किया। अखंड राष्ट्र के योगदान को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। कहा कि कुछ विचारधारा के लोग सरदार पटेल की आड़ में इतिहास को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद गुड्डू, चंद्रभान यादव, सुदामा यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव राजकुमार जायसवाल मुसाफिर चौहान राम सिंह चौहान राजा खान आदि उपस्थित रहे। नियमताबाद : क्षेत्र स्थित समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने पटनवा स्थित कैंप कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । मजदूर सभा जिला अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 550 रियासतों को एक सूत्र में बांधते हुए राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है । इस अवसर पर राजेश यादव, कार्तिक यादव, रामजी यादव, बबलू, नरेंद्र गोंड मौजूद रहे। चकिया : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को चकिया गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। जिससे देश में एकता की भावना मजबूत हुई। श्रद्धांजलि सभा में विनोद सिंह गणित, जगदीश तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, राम मूरत गुप्ता, बृज किशोर पाठक, प्रमिला देवी, जगदीश पटवा सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद थे।वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर उनके भी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सकलडीहा : डॉ. सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संग़ठन के सदस्यों ने सोमवार को बरठी गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई। एसी-एसटी वेलफेयर टीचर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अरुण रत्नाकर ने लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। संग़ठन के जिला प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि सरदार पटेल की राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। इस मौके पर अजय यादव, आकाश गौतम, गिरिजेश दादा, भाई राम, दीनबंधु दीनानाथ, राहुल कुमार, सोहराब अली, हनुमान पटेल, अनिल पटेल आदि रहे। संचालन निठोहर सत्यार्थी ने किया।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विचार प्रकट करते शिक्षक व उपस्थित छात्र-छ?

सकलडीहा पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विचार प्रकट करते शिक्षक व उपस्थित छात्र-छ?- फोटो : CHANDAULI

सकलडीहा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाते शिक्षक व छात्र। संवा?

सकलडीहा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाते शिक्षक व छात्र। संवा?- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed