फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute paid to Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary

पुण्यतिथि पर पं जवाहरलाल नेहरु को दी श्रद्धांजलि

Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लाट नंबर-एक स्थित नेहरु पार्क में आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने पार्क में स्थापित स्व. नेहरु की प्रमिता पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू कुशल राजनितिज्ञ, प्रखर वक्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नए भारत के शिल्पी थे। देश की आजादी के बाद देश को सवारने के लिए पंचवर्षीय योजनाए चलाकर नेहरु जी ने देश मे कल कारखाने, बांधों व नहरों का निर्माण किया। आज का मजबूत भारत उनके द्वारा डाली गई बुनियाद पर ही खड़ा है। कहा कि देश के सीमा की मजबूती व देश के सुरक्षा के लिए मजबूत सेना का भी बुनियाद नेहरू जी ने ही डाली। बच्चो से खासा प्यार होने के कारण बच्चे उन्हे चाचा नेहरु कह कर पुकारा करते थे। उनको आदर्श व प्रेरणास्रोत बनाकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है । कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, काशी गुप्ता, दशरथ चौहान, दीपक गुप्ता, रोहित कुमार, सुनील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed