फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformers are not being replaced, it is difficult to live in summer

Chandauli News: बदले नहीं जा रहे ट्रांसफार्मर, गर्मी में जीना दूभर

Wed, 13 Sep 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transformers are not being replaced, it is difficult to live in summer
पीडीडीयू नगर। नगरीय क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों को 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में बदलने का निर्देश है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नगरीय क्षेत्र में मोबाइल ट्रांसफार्मरों की सहायता से आपूर्ति की जाती है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में रांसफार्मरों को बदलने में कई-कई दिन लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

अलीनगर क्षेत्र में एक वर्ष से मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। रविनगर में पूर्व चेयरमैन सरस्वती देवी चौहान के घर के समीप लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर तीन माह पूर्व जल गया था। इसके बाद वहां 630 केवी के मोबाइल ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


ताराजीवनपुर क्षेत्र के मुस्तफापुर में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात जल गया। मंगलवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया था। आलमपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की ग्रामीण मांग कर रहे हैं।टांडाकला बाजार व गांव में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होती है जबकि लोड चार गुना बढ़ गया है। इससे बार-बार ट्रांसफार्मर जल जल जाता है। एक वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया था पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदिलपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से विगत दो माह में आठ बार जल चुका है। वहीं धराव गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि किए जाने की मांग की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है।संवाद
(बॉक्स में)......

बारिश के दौरान बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर
टांडाकला। मारूफपुर स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की देर रात बारिश के दौरान गिरी बिजली से जल गया। मंगलवार तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था। ट्रांसफार्मर जलने से आधे गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जेई सुभाष यादव को इसकी जानकारी देते हुए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।संवाद


कोट.........

अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र में जले ट्रांसफार्मर को 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी कहीं से शिकायत मिलने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जा रहे हैं ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed