फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer not replaced even after 72 hours in hot summer

72 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफार्मर

Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Transformer not replaced even after 72 hours in hot summer
कमालपुर। कस्बा क्षेत्र के कोहना गांव में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांफार्मर जल जाने के 72 घंटे बाद बुधवार को भी नहीं बदला जा सका है। इसके चलते उमस भरी गर्मी लोग बिना बिजली के रहने को विवश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं अधिकारी बेखबर सो रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर दावा किया गया था कि क्षेत्र में लगे हुए ट्रांसफार्मर जलने के बाद 48 घंटे में बदले दिए जाएंगे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा नहीं हो रहा है। गांव के अरविंद उपाध्याय, अजय उपाध्याय, डिंपल ने कहा की उमस भरी गर्मी में बिना पंखे और कूलर के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण लाइट नहीं आने से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे है। इस संबंध में एसडीओ जनमेजय साहू ने बताया कि ट्रांफार्मर जलने की जानकारी नही है । कहा कि वर्कशाप में 63 केवीए का का ट्रांसफार्मर भी इस समय उपलब्ध नही है। इसलिए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने में अभी और अधिक वक्त लग सकता है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed