फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer burnt by lightning strike; power supply to 200 homes disrupted.

Chandauli News: बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर जला, 200 घरों की आपूर्ति ठप

Fri, 14 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt by lightning strike; power supply to 200 homes disrupted.
इलिया कस्बा में जला ट्रांसफार्मर। संवाद
इलिया। स्थानीय कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान ट्रांसफाॅर्मर बिजली गिर गई। इससे ट्रांसफाॅर्मर धू-धूकर जलने लगा और लेवा-इलिया मार्ग के आसपास के 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हनुमान चौरसिया, संदीप गुप्ता, जिलाजित, पिंटू गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक कुमार आदि ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण बिजली गुल होने से परेशानी और बढ़ गई है। पंखे, कूलर बंद होने से लोग गर्मी में बेहाल हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात बिजली की चपेट में आने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। ट्रांसफाॅर्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed