{"_id":"697920450e6e12a16d0f12e5","slug":"transactions-worth-crores-affected-due-to-bank-employees-strike-chandauli-news-c-189-1-svns1012-143145-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में बंद पड़े बैंक। संवाद
पीडीडीयू नगर। बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे जिले के बैंकों में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। शनिवार, रविवार और सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद हड़ताल के कारण बैंकों में लगातार चौथे दिन भी ताला नहीं खुला। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में एसबीआई, यूनियन, इंडियन, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की 161 शाखाएं हैं। वहीं पूरे जिले में लगभग 200 एटीएम शाखाएं हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पहले ही मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी।
यूनियंस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2015 में साइन किए गए 10वें द्विपक्षीय सेटलमेंट / 7 वें जॉइंट नोट में, इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन और सरकार ने इस पर सहमति जताई थी। उसी के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं बाकी शनिवार आधे दिन काम करने के बजाय पूरे वर्किंग दिन होते हैं। उस समय, यह आश्वासन दिया गया था कि बाकी सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की हमारी मांग पर सही समय पर विचार किया जाएगा लेकिन आज तक इसे विचाराधीन रखा गया है। चेतावनी दी गई कि यदि अब भी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से अड़ताल किया जा सकता है।
दूसरी तरफ दो दिन की छूट्टी के बाद मंगवार को भी सभी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं पर ताला लटका रहा। इससे बैंकों में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस, पेंशन भुगतान के साथ ही जमा और निकासी प्रभावित हुई। वहीं बैंकों में बंदी के कारण एटीएम शाखाओं में भी पैसे खत्म हो गए थे। इससे लोगों को पैसे की तंगी झेलनी पड़ी।
कोट-
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों की 161 शाखाएं बंद रहीं। इससे करोड़ों का काराेबार प्रभावित हुआ है। हालांकि कितने का कारोबार प्रभावित हुआ है, यह कहना अभी मुश्किल है। इसका आंकलन किया जाएगा। एटीएम में करेंसी उपलब्ध रहे, इसकी कोशिश की गई है। - सुनील कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) चंदौली