फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transactions will be held in banks from ten to two o'clock from today

बैंकों में आज से दस से दो बजे तक ही होगा लेनदेन

Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Transactions will be held in banks from ten to two o'clock from today
चंदौली। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी और निजी कार्यालयों में कोविड पोट्रोकाल का पालन कराया जा रहा है। लेकिन अब बैंकों में लेनदेन की समय सीमा को कम करके संक्रमण पर काबू पाने की योजना तैयार की गई है। 22 अप्रैल से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही बैंकों में पैसे के लेन-देन समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। जो 15 मई तक प्रभावी रहेगा। उक्त निर्देश एसएलबीसी (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति) के आदेश के बाद प्रभावी हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल माह में बैंकों के लगभग तीन दर्जन कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चेपट में आ गए। इससे चुनौती बढ़ गई है। कई बैंकों को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा। कोरोना की चुनौती को देखते हुए एसएलबीसी ने अहम निर्णय लिया है। इसके अनुसार अब बैंकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही जनता का काम होगा। इसमें पैसे का लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, सरकारी भुगतान आदि काम किए जाएंगे। दो बजे के बाद बैंककर्मी नियमित लेन-देन का हिसाब करने के साथ ही बही-खाता दुरूस्त करेंगे। वहीं शाम चार बजे तक बैंकों को बंद कर दिया जाएगा। बैंककर्मियों को कोरोना संक्रमण के बाबत एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक शाखा के अंदर कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। खाताधारकों व उपभोक्ताओं को काउंटर से दूर खड़ा कराया जाएगा। साथ ही बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों को शारीरिक दूरी के मानक का पालन करना होगा। मास्क लगाकर और सैनिटाइजेशन के बाद ही लोग बैंक शाखा के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए एलडीएम ने पुलिस विभाग से पर्याप्त संख्या में फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट...............
एसएलबीसी ने बैंकों में कामकाज की अवधि में बदलाव का निर्णय लिया है। 22 अप्रैल से सभी बैंकों में दस से दापेहर दो बजे तक कार्य होगा। शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। पीके झा, (एलडीएम) अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed